News Portal
Breaking News Stay updated with the latest headlines, world news, education updates, and business insights exclusively on Duniya Jagran.

बांदा: डिजिटल स्किल असेसमेंट योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत

बांदा: डिजिटल स्किल असेसमेंट योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत



बांदा, 19 सितंबर 2024: हुनर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा डिजिटल स्किल असेसमेंट योजना के तहत बांदा जिले में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह योजना 'स्किल इंडिया डिजिटल' के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसमें बेसिक कंप्यूटर और वेब डिजाइनिंग के क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल कौशल में निपुण बनाना है, ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12वीं पास छात्रों को शामिल किया जा रहा है, जो डिजिटल युग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए जाएंगे।
यह प्रशिक्षण पूर्णत: निःशुल्क है और सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

#freetraining 

Reader Comments