कलर प्रिंट से बनाया चेक और खाते से निकाल लिए 13 करोड़... फिर बैंक मैनेजर और कैशियर ने किया रिजाइन
कलर प्रिंट से बनाया चेक और खाते से निकाल लिए 13 करोड़... फिर बैंक मैनेजर और कैशियर ने किया रिजाइन
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने मिलकर एसएलओ के खाते से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली. आरोपियों ने इसके लिए कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बना ली थी. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक के कर्मचारियों ने ऐसा कारनामा किया, जिसने अफसरों के होश उड़ा दिए. दरअसल, यह मामला रुद्रपुर की इंडसइंड बैंक शाखा का है. यहां मैनेजर और कैशियर ने एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चेक से 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए. इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया. शिकायत मिलते ही गड़बड़ी की जांच की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजू नाथ टीसी ने बताया कि जिले में एसएलओ के खाते से 13 करोड़ 51 लाख रुपये का गबन हुआ, जिसका खुलासा कर दिया गया है. पुलिस ने इंडसइंड बैंक के मैनेजर और महिला कैशियर को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पुलिस ने 7.5 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं.
![]() |
| गिरफ्त में आरोपी. |
सएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों ने कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बनाई और एसएलओ के सरकारी खाते से करोड़ों रुपये का गबन किया.


Reader Comments