News Portal
Breaking News Stay updated with the latest headlines, world news, education updates, and business insights exclusively on Duniya Jagran.

फ्लिपकार्ट-अमेजन पर आने वाली है सेल, इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो सकता है स्कैम, शॉपिंग को ऐसे बनाएं सेफ

 फेस्टिवल सीजन आ गया है और अब लोग खूब शॉपिंग करेंगे. अब मार्केट से सामान लेने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी खूब की जाती है. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर इस बार 23 सितंबर से सेल शुरू हो रही है. इसमें लाखों की संख्या में लोग नए गैजेट, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि खरीदेंगे. साइबर अपराधियों के लिए भी यह एक बड़ा मौका है. साइबर अपराधी इस दौरान लोगों को अलग-अलग स्कैम में फंसाने की कोशिश करेंगे. इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें

कई बार साइबर अटैकर्स लोगों को फंसाने के लिए असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना लेते हैं. इनसे शॉपिंग करना खतरनाक हो सकता है. जैसे ही आप इस पर अपनी डिटेल अपलोड करेंगे, ये अटैकर्स के पास चली जाएंगी. इससे आपकी पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स गलत हाथों में पहुंचने का खतरा रहता है.

अनजान लोगों से आए ईमेल ओपन न करें

कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए ईमेल मार्केटिंग का सहारा लेती है. फ्रॉडस्टर भी इसी तरीके को अपनाकर लोगों को चूना लगाने की फिराक में रहते हैं. ये लोग लुभावने ईमेल भेजते हैं. जैसे ही कोई लालच में आकर इन ईमेल पर दिए लिंक पर क्लिक करता है, उसकी सेंसेटिव इंफोर्मेशन हैकर के पास जा सकती है, जिसका दुरुपयोग होने का डर रहता है.

पब्लिक वाई-फाई का यूज कर शॉपिंग न करें

कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पब्लिक वाई-फाई का यूज न करें. दरअसल, पब्लिक वाई-फाई पर सिक्योरिटी कम होती है और हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. वो इस अनसिक्योर नेटवर्क का इस्तेमाल कर आपके क्रेडिट कार्ड नंबर समेत दूसरी इंफो चुरा सकते हैं.

प्रीपेड क्रेडिट कार्ड का करें यूज

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय प्रीपेड क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की सलाह दी जाती है. इसका कारण यह है कि प्रीपेड कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होते. ऐसे में अगर हैकर्स के पास इस कार्ड की एक्सेस चली भी जाती है तो वे केवल इस कार्ड में अवेलेबल फंड का यूज कर पाएंगे. आपका बैंक में रखा पैसा सुरक्षित रहेगा.



Reader Comments