News Portal
Breaking News Stay updated with the latest headlines, world news, education updates, and business insights exclusively on Duniya Jagran.

कम निवेश में बड़ा मुनाफ़ा: देश के टॉप 10 बिज़नेस मॉडल जिनसे बदल सकती है आपकी किस्मत

 आज की आर्थिक परिस्थिति में जब बेरोज़गारी और आय के सीमित स्रोत चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, तब ऐसे छोटे व्यवसाय (Small Businesses) लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं जो कम पूंजी में शुरू होकर जबरदस्त मुनाफा देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो भारत में कुछ ऐसे बिज़नेस मॉडल हैं जिन्हें शुरू करने में निवेश भले ही कम हो, लेकिन इनकी कमाई और ग्रोथ क्षमता बेहद शानदार होती है।

यहां हम आपको ऐसे ही 10 बिज़नेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो न्यूनतम निवेश में अधिकतम रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर बिज़नेस ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों में आसानी से शुरू किए जा सकते हैं।

1. मोबाइल रिपेयरिंग सर्विस

मोबाइल की बढ़ती संख्या के साथ ही इसकी मरम्मत का काम भी तेज़ी से बढ़ा है। 20-30 हज़ार रुपये में एक बेसिक मोबाइल रिपेयरिंग वर्कशॉप शुरू की जा सकती है। प्रशिक्षण लेकर यह बिज़नेस लंबे समय तक चलाया जा सकता है

2. टिफिन सर्विस / होम किचन

शहरों में कामकाजी लोगों की बढ़ती संख्या के बीच स्वादिष्ट और घरेलू खाने की डिमांड बनी रहती है। कम लागत में यह सेवा शुरू कर महिलाएं और युवा अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

3. बुटीक या टेलरिंग सर्विस

थोड़ी-सी सिलाई मशीन और कपड़ों के साथ शुरू होने वाला यह व्यवसाय बहुत लाभदायक हो सकता है, खासकर महिलाओं के लिए।

4. ऑनलाइन रीसैलिंग बिज़नेस

ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart, Meesho पर बिना स्टॉक रखे भी लोग ऑनलाइन सामान बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

5. फास्ट फूड या चाय-नाश्ते की दुकान

सड़क किनारे लगने वाली एक छोटी-सी दुकान भी यदि साफ-सुथरी और स्वादिष्ट सेवा देती है, तो यह महीने में हज़ारों रुपये का लाभ कमा सकती है।


6. कैंडी, स्नैक्स और बेकरी उत्पाद बनाना

कम लागत में बिस्कुट, केक, नमकीन जैसे घरेलू उत्पाद बनाकर लोकल मार्केट में बेचने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

7. फ्लेक्स प्रिंटिंग और डिजाइन सर्विस

बिज़नेस, राजनीतिक प्रचार या व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए बैनर-होर्डिंग्स की डिमांड हमेशा रहती है। एक बार की मशीनरी खरीदने के बाद मुनाफा लगातार बढ़ता जाता है।

8. अचार और मसाला निर्माण

घरेलू स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों के शौकीनों के बीच अचार और मसालों की डिमांड हर समय रहती है। कम निवेश में यह कारोबार शुरू कर घरेलू ब्रांड बनाया जा सकता है।

9. ट्यूशन / कोचिंग क्लासेस

अगर आप पढ़ाने में निपुण हैं तो घर से ही ट्यूशन या ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकते हैं। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने पर अच्छा रिटर्न मिलता है।

10. पेपर प्लेट/कप निर्माण यूनिट

इको-फ्रेंडली उत्पादों की डिमांड के बीच पेपर प्लेट और कप का बिज़नेस कम निवेश में बेहतर लाभ देने वाला विकल्प बन गया है।


यह भी पढ़ें:

https://www.duniyajagran.in/2025/08/lt-grade-7.html

Reader Comments