मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अभिनेता सलमान खान ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' को साझा करते हुए लिखा कि शाहरुख हमेशा जवान रहें। उन्होंने उनके लिए खास दुआ भी की।
सलमान की इस शुभकामना पर शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सलमान की तारीफ के कारण ही उन्होंने अपनी फिटनेस पर मेहनत की। साथ ही उन्होंने सलमान को प्यार जताते हुए 'लव यू भाई ऑलवेज' कहा।

Reader Comments