News Portal
Breaking News Stay updated with the latest headlines, world news, education updates, and business insights exclusively on Duniya Jagran.

बांदा में बाढ़ का जायजा लेने पहुँचे एडवोकेट लवकुश गुप्ता, केन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर दीं सतर्कता की हिदायतें

 बांदा में बाढ़ का जायजा लेने पहुँचे एडवोकेट लवकुश गुप्ता, केन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर दीं सतर्कता की हिदायतें


बांदा, उत्तर प्रदेश | 4 अगस्त 2025

बांदा शहर में केन नदी का जलस्तर बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज प्रख्यात समाजसेवी एवं एडवोकेट लवकुश गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने केन नदी के किनारे बसे मोहल्लों और आस-पास के इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रशासन से अपील की कि राहत कार्य तेज़ किए जाएं और निचले क्षेत्रों में नावों, टॉर्च, दवाओं और सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था की जाए।

एडवोकेट लवकुश गुप्ता ने आम जनता से अपील करते हुए कहा:

“केन नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, अतः सभी लोग सतर्क रहें। नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों को पास न खेलने दें और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लें।”

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मोहल्लों में वॉलंटियर ग्रुप तैयार किए जाएं जो समय पर मदद पहुँचा सकें और जरुरतमंदों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा सके।

Reader Comments